Search

November 8, 2026 12:08 am

दो ट्रांसफार्मरों से क्वायल चोरी, हजारों की क्षति; बिजली आपूर्ति बाधित।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के बाबूदाहा पंचायत अंतर्गत सिरिसतल्ला गांव में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों का क्वायल चोरी कर लिया. घटना पांच नवंबर की रात की बतायी जा रही है. इस चोरी से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को करीब 62 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है. वहीं, दोनों ट्रांसफार्मरों से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महेशपुर के कनीय विद्युत अभियंता मो. रफीक आलम ने महेशपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, स्थल निरीक्षण के दौरान शंकर मुर्मू के घर के समीप लगे 10 केवीए तथा सुभीराम किस्कू के घर के समीप लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर का क्वायल गायब पाया गया. निरीक्षण के दौरान मानव दिवस कर्मी सानू यादव, जीवन प्रमाणिक एवं सफीक अहमद भी मौजूद थे. कनीय विद्युत अभियंता के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना कांड संख्या 187/26 के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!