Search

November 12, 2026 10:05 pm

विधायक ने किया तालपहाड़ी में परम्परागत झंडी मेला का शुभारंभ

विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने बीते बुधवार शाम तालपहाड़ी में आयोजित आदिवासी परम्परागत झंडी मेले का फीता काटकर भव्य स्वागत किया। वही इस मेले में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता टीमो को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया। अंग्रेज काल से आयोजन हो रहे इस झंडी मेले को लेकर हजारो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए। विधायक के आगमन पर आयोजक कमिटी के अध्यक्ष बाली मरांडी , सोले बास्की , गुलाब चंद हांसदा , हीरो बास्की , रमेश हांसदा आदि ने परम्परागत रूप से स्वागत किया। विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मेले का जायजा लिया। मेले में रेकॉर्डिंग नृत्य , ड्रामा , लागेड़ एएनएच सहित अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस मेले से आदिवासी संस्कृति व परम्परा की झलक दिखाई देती है। आदिवासी समाज मे इस मेले का काफी महत्व है। आपसी भाईचारा व बंधुत्व की भावना फैलती है। इस समाज के परम्परागत विरासत व संस्कृति से हम रूबरू होकर अनुशरण करते है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस महान विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए खुशी मनाये। उधर गुरुवार सुबह आयोजक समिति द्वारा विजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया। इसमे रेकार्डिंग नृत्य में धनन्जय हेम्ब्रम पतना प्रथम ,बेसका टुडू खजुरदंगा द्वितीय ,क्रीज एल्विन हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही संथाली ड्रामा में मानवेल मुर्मू पतना प्रथम , शंकर मुर्मू द्वितीय , सुशील सोरेन तृतीय व लांगेड एएनएच में माँझड़िहा पतना टीम प्रथम , तालझारी साहेबगंज द्वितीय , खजुरडांगा टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली , इसहाक अंसारी , ध्रुव साहा , रंजन साहा , मानिक मरांडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!