Search

November 14, 2026 8:05 pm

आलमगीर आलम ने गांवों में पहुंचकर सुनी जनता की समस्या, बोले- पाकुड़ मेरा घर, यहां के लोग मेरा परिवार

पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम शनिवार को पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और जनसंपर्क अभियान के जरिए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामचंद्रपुर, पुड़ाबागान, पालिहाट, गगनपहाड़ी और दुबराजपुर सहित विभिन्न गांवों में उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। आलमगीर आलम ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क करने की अपील की। ग्रामीणों के बीच अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र उनके लिए अपने घर की तरह है और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। गांवों में पहुंचने पर लोगों से मिलने वाला प्यार, सम्मान और अपनापन उन्हें हमेशा एक अलग अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मीयता और विश्वास का रिश्ता है। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे किसी भी समस्या या परेशानी में सीधे उन्हें फोन कर सकते हैं। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20261114 WA0007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!