Search

November 21, 2026 11:10 pm

पाकुड़ में कृषि विभाग के 15 पदों पर होगी बहाली, 23 दिसंबर को निकलेगा विज्ञापन

जनवरी 2027 तक पूरी होगी चयन प्रक्रिया, डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में चयन समिति ने दी मंजूरी

पाकुड़। जिले में कृषि क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण), पाकुड़ के तहत प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक के कुल 15 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन समिति ने भर्ती विज्ञापन के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक में भर्ती प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वीकृत पदों में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के छह और सहायक तकनीकी प्रबंधक के नौ पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विस्तृत विज्ञापन 23 दिसंबर 2026 को एनआईसी पाकुड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही जनवरी 2027 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन और चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!