Search

November 22, 2026 7:57 pm

बिना सुनवाई नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम, एसआईआर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सख्त

पाकुड़ में के. रवि कुमार ने किया निरीक्षण, बंगाल में दस्तावेज के लिए आवेदन करने वालों को पावती जमा करने का निर्देश

पाकुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में किसी भी पात्र मतदाता का नाम मनमाने ढंग से नहीं हटाया जाएगा। इसके लिए दो बार नोटिस, सुनवाई और घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ और राजमहल विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया। पाकुड़ में जांच के दौरान कई मतदाताओं के दस्तावेज जमा नहीं होने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद ही कारणयुक्त अंतिम आदेश पारित किया जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल में दस्तावेज बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों से आवेदन की पावती अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सौंपने की अपील की। इससे बंगाल के अधिकारियों से समन्वय कर दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन लेने पर भी जोर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!