Search

November 24, 2026 10:47 pm

स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने पाकुड़ पहुंची केंद्रीय टीम, अस्पतालों का किया निरीक्षण

18वीं कॉमन रिव्यू मिशन की टीम 22 से 28 नवंबर तक जिले के दौरे पर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा।

पाकुड़: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत जानने के लिए केंद्रीय 18वीं कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम पाकुड़ पहुंची है। 22 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस दौरे के तहत टीम ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आई इस टीम में राज्य स्तरीय सदस्य अतींद्र उपाध्याय, सुबोध कुमार, ललित लता टोप्पो, रजनी कुमारी, डॉ. मोहम्मद अंजुम इकबाल, मनी रहमत, विजय कृष्ण धर और संजय कुमार सहित जपाइगो (JHPIEGO) एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों के विभिन्न विभागों, लेबर रूम, ओटी और ओपीडी व्यवस्था को देखा तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जांच करना है।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन:

सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संतालिया ने बताया कि केंद्रीय टीम के साथ राज्य स्तर के 11 सदस्य भी दौरे पर आए हैं। टीम द्वारा प्रत्येक विभाग का बारीकी से निरीक्षण कर आंकड़ों और जमीनी हकीकत का आकलन किया जा रहा है। इस बात की समीक्षा हो रही है कि सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का वास्तविक लाभ मरीजों को किस हद तक मिल रहा है।

IMG 20261124 WA0056

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!