Search

November 27, 2026 9:09 pm

बाल विवाह और जबरन शादी के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, कानून की दी जानकारी।

अधिकारियों ने कहा- शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से ही खत्म होंगी कुरीतियां।

हिरणपुर प्लस टू हाईस्कूल में डालसा का जागरूकता शिविर।

हिरणपुर (पाकुड़)। बाल विवाह और जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शुक्रवार को प्लस टू हाईस्कूल हिरणपुर में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों की जानकारी देकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बाल विवाह एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों और प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को प्रभावित करता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
पीएलए सदस्य राजीव कुमार झा ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए जरूरी कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं, हिरणपुर बीडीओ टुडू दिलीप ने प्रखंड में बाल विवाह की समस्या को चिंताजनक बताते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने बाल विवाह एवं जबरन विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा इस कुप्रथा को समाज से समाप्त करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, प्रखंड के पदाधिकारी एवं डालसा के पैरा लीगल वॉलंटियर्स नसीम अंसारी, लक्ष्मी कुमारी, मो. लिता कुमारी, मिरू बेसरा, आनंद मुर्मू और नीरज कुमार राउत सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20261127 WA0039
IMG 20261127 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!