Search

November 28, 2026 12:48 am

तीन दिन तक नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।

22 नवंबर की रात घर से लापता हुई थी किशोरी, तीन दिन बाद तड़के घर के पास छोड़कर फरार हुआ आरोपी

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सुभाष मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग 22 नवंबर की रात करीब नौ बजे परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि इसी दौरान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया और तीन दिनों तक अपने पास रखा गया। इसके बाद 26 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे मोटरसाइकिल से उसे घर के समीप छोड़ दिया गया।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सुभाष मरांडी के खिलाफ महेशपुर थाना कांड संख्या 196/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!