संवाददाता उज्जवल सिंह
साहिबगंज। गंगा पुल निर्माण का कार्य कर रही दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के महादेवगंज, गरम घाट स्थित साइट पर शुक्रवार को हुए हादसे के चौथे दिन एक और हाइवा संख्या एमपी 39 एच 2553 बाहर निकाला गया। ज्ञात हो कि हादसे के तीसरे दिन रविवार को दोपहर 1 बजे गंगा में डूबा ट्रक एमपी 39 एच 2625 को बाहर निकाला गया था। इसके बाद लगभग शाम पांच बजे ट्रक संख्या एमपी 39 एच 2534 को बाहर निकाला जगया था। जबकि चौथे दिन भी लापता चालक धनबाद, गोविंदपुर, फ़फुवाडीह निवासी सरफुद्दीन का कुछ पता नहीं चला। सरफुद्दीन के मिलने की आस में पिछले कई दिनों से यहां पड़े परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी को सिर्फ अपने डूबे वाहनों को बाहर निकालने में दिलचस्पी है। आज तक कंपनी ने सरफुद्दीन की तलाश में सरगर्मी नहीं दिखाई है। इधर एसडीओ राहुल जी आनंद जी ने उक्त स्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।





