Search

May 20, 2026 7:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

सांसद ने इंडोर स्टेडियम एवं जिला स्तरीय स्टेडियम में किया जिम का उद्घाटन



राजकुमार भगत

जिला स्तरीय स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) एवं रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम स्थित इनडोर स्टेडियम पाकुड़ में डीएमएफटी मद से निर्मित जिम का उदघाटन सांसद विजय कुमार हांसदा के द्वारा किया गया ।
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, युवाओं को आगे आने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि जो सामान दिया गया है आप सभी इसका लाभ उठाए। सांसद ने सांसद निधि से तीरंदाजी के लिए एरो -बो सामग्री को दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तऱ, जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्री श्याम यादव, सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि-सह- हांकी पाकुड़, जिला कुश्ती संघ के सचिव श्री प्रकाश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग उमर फारूक, अध्यक्ष पाकुड़ जिला कबड्डी संघ जवाहर सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री रणवीर सिंह एवं विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

img 20230110 wa00636742363956211894706
img 20230110 wa00645543382401494973518

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!