Search

August 27, 2026 6:47 am

सत्य सनातन संस्था ने जरूरतमंदों को वितरण किया कंबल

राजकुमार भगत

पाकुड़ । व्यापक सीतलहरी को मद्देनजर बुधवार को सत्य सनातन संस्था ने समाज के सहयोग से चिन्हित किए गए जरूरतमंद के बीच किया कंबल वितरण । संस्था के सयुक्त सचिव ने कहा कि जहा समाज सेवी द्वारा राहगीरों और यात्रियों को कंबल वितरण करते है, पर वही कई ऐसे जरूरतमंद है, जो इस भीषण ठंड में भी कही से सहयोग नही हो पाता है । संस्था ने ऐसे लोगो को चिन्हित किया और एक सूची बनाई , जिसके आधार पर संस्था ने पाकुड़ नगर के कई क्षेत्रों में निवास जरूरतमंदों को 25 कंबल सदस्यो के सहयोग से बाजार से खरीद कर चिन्हित लोगो में वितरण किया । मौके पर उपस्थित संस्था के विधि सहकार – अधिवक्ता पिंटू कुमार दास ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष इसी तरह सूचीबद्ध कर वास्तविक जरूरतमंदों के बीच ठंड में विगत 05 वर्षो से कंबल वितरण कर रही है, और सभी का सहयोग रहा तो आगे भी जारी कंबल वितरण किया जाएगा।, मौके पर संस्था के सत्यम भगत, विशाल भगत ,अमित साहा ,टिंकू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

img 20230111 wa00925474064759080455805
img 20230111 wa00908576581264256792855
img 20230111 wa00913081388095774952309

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!