Search

July 26, 2026 9:21 pm

आदिवासी बहुल गांवों में पहुंचा विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए उनके कानूनी अधिकार

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश और सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा समेत अन्य प्रखंडों के डोमनगड़िया, बड़ाघाघरी सहित विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।।अभियान के दौरान ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा की जागृति, संवाद एवं डॉन योजना तथा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर्स मल्लिका सरकार और जयंती टुडू ने ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर बाल विवाह, एसिड अटैक, बाल श्रम और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!