Search

May 20, 2026 4:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

फटी दीवार को मरम्मत कर बालू मक्खी को पनपने से रोके : महेश राम

राजकुमार भगत

पाकुड। गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत भवन में जिला पंचायती राज पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर रीजनल मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर द्वारा कालाजार पर बनी लघु फिल्म दिखाकर उपस्थित मुखिया वार्ड सदस्य शिक्षक एवं ग्रामीणों के बीच जागरूक की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री महेश राम ने कहा कि कोई भी दो सप्ताह से ज्यादा बुखार वाले रोगी दवा से बुखार नहीं छूट रहा हो उसे तुरंत स्वास्थ्य कर्मी को जानकारी दें। अपने अपने घरों में मिट्टी के दीवारों में पड़ी दरार को मिट्टी से भर दें जिससे कि बालू मक्खी के छिपने के स्थान को खत्म किया जा सके और हम कालाजार को फैलने से रोक सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!