गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं: अजहर
बजरंग पंडित
पाकुड़: इन दिनों पाकुड़ में रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है।लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले युवा समाज सेवी अजहर इस्लाम हर वर्ष सर्दी के दिनों में गांवों में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित अन्य कपडों को वितरण करते है। शनिवार को उन्होंने सितापहाड़ी के सैकड़ों लोगों के बीच लगभग सौ कंबल का वितरण किया।समाज सेवी अजहर से पूछे जाने पर कहा कि इस साल अन्य अन्य वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है।जिससे गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक हजार गरीबों के बीच कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें सितापहाड़ी सहित नशीपुर,चेंगाडांगा,बोस्टमडांगा, विक्रमपुर झिकरहटी, देवताला आदि गांव शामिल है।बतादे कि बीते वर्ष भी समाजसेवी अजहर ने जिले के कई क्षेत्रो में जाकर गरीबों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था।जिले के गरीब ग्रामीण जिला प्रशासन व समाज के जिम्मेदार लोगों से कंबल पाने की बाट जोहते रहते है। सर्दी के दिनों में लोगों के सहयोग से कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती हे। इस मौके पर उपप्रमुख हैदर अली, जाकिर शेख, रफीकुल इस्लाम, समीरुल शेख, मिरजाद शेख सहित अन्य मौजूद रहे।








