Search

May 20, 2026 12:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर प्रतिमा को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार |



मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड भर में सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है | बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर उनकी प्रतिमा को अंतिम स्वरूप देने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है पाकुड़िया के मोंगलाबांध में बहुत से कलाकार हैं और प्रखंड भर की तुलना में सबसे ज्यादा मूर्ति की निर्माण मोंगलाबांध में ही की जाती है | मूर्तिकार आनंद पाल , रोहित पाल व जगन्नाथ पाल सहित प्रखंड व अन्य मूर्तिकार प्रतिमा की अंतिम स्वरूप देने में व्यस्त हैं जगन्नाथ पाल मूर्तिकार का कहना है कि पहले की तुलना में इस बार कम ही मूर्ति बनाई गई है इस महंगाई को देखते हुए मूर्ति की कीमत 5 सौ से 8 हजार तक के लागत में बनाई गई है पूरे प्रखंड भर में अगले साल की भांति इस साल भी सरस्वती पूजा काफी उत्साह के साथ मनाया जाएगा खासकर शिक्षण संस्थानों में इसकी धूम अलग ही दिखती हैसभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ सार्वजनिक स्थानों एवं घरों में भी धूमधाम से की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती की पूजा से विद्या की प्राप्ति होती है। इसे लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी विद्यालयों, कॉलेजों, क्लबों शिक्षण संस्थान, ऑफिस आदि में पूजा की तैयारियां चल रही हैं। कोरोना नियमों का पालन कर सभी जगह मां सरस्वती की पूजा
करने की तैयारी की जा रही है |

img 20230117 wa00962164815023482529386
img 20230117 wa0097231970942472883806
img 20230117 wa00985389415158047345408
img 20230117 wa00998240064844546117970

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!