मृत्युंजय कुमार
पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया के गोलपुर स्थित जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लांट में कैंप लगाकर बुधवार को कालाजार, टीवी, फाइलेरिया, कोविड-19,प्रेशर, शुगर, सहित अन्य बीमारियों का जांच किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के चिकित्सक डॉ मंजर आलम, डॉ विनोद ढाका, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में प्लांट में काम कर रहे जनरल मैनेजर से लेकर मजदूर एवं अन्य सुदूरवर्ती गांव से पहुंचे सभी का जांच किया गया। जरूरत के हिसाब से सभी को सलाह एवं दवा भी उपलब्ध कराया गया।मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक,डॉ मंजर आलम, विनोद ढाका,एसटीएस विनोद टुडू, राजकुमार ठाकुर, प्रभात दास एवं प्लांट के जनरल मैनेजर नवीन झा के अलावे अन्य सभी स्टॉप सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।










