Search

March 20, 2026 10:13 pm

महेशपुर प्रखंड शहरग्राम के रास्ते धड़ल्ले से हो रहा है पशु गौ तस्करी, प्रशासन मौन

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव के रास्ते धड़ल्ले से हो रही है पशु तस्करी का काला कारोबार चरम पर है। प्रशासन का लाख प्रयास करने के बावजूद पशु तस्कर प्रशासन के नाक के नीचे से पशु तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से कर रहे है। महेशपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों से इन दिनों पशु तस्करी का कारोबार जोरों से चल रहा है। प्रखंड के शहरग्राम,पोखरिया, धारणी पहाड़, पीर पहाड़ धवाडंगाल, गोबिंदपुर आदि क्षेत्र तस्कर के लिए सेफजोन बना हुआ है तथा माफियाओं,शहरग्राम – राजग्राम रास्तों से बेखौफ होकर आसानी से मवेशियों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल ले जाते है। इस कार्य में प्रशासन अंकुश लगाने में विफल दिख रहा है। आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व ही उपायुक्त पाकुड़ द्वारा गुप्त छापे मारी कर शहरग्राम पंचायत के अमलगच्छी गांव में दर्जनों मवेशी को जप्त किए थे, महेशपुर प्रखंड में रोजाना हो रहे पशु तस्करी में उपायुक्त पाकुड़ द्वारा जिला से प्रखंड क्षेत्र में आ कर भी एक ही दिन गुप्त छापेमारी करने पर ही दर्जनों मवेशियों को जप्त किया था। जबकि रोजाना चल रहे पशु तस्करी में ऐसा कोई सफलता महेशपुर पुलिस के हाथो नही लग रही है, इससे यह साफ पता चल रहा है की रोजाना हो रहे पशु तस्करी में खाकी और कुछ सफेदपोश भी मिले हुए है।

img 20230118 wa00667512898555580275679
img 20230118 wa00684828892144895041478
img 20230118 wa00698655451005941027667
img 20230118 wa00678319368830993388187

Also Read: E-paper 25-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर