Search

June 17, 2026 3:10 pm

नारी शक्ति पर विश्वास करने वाला ही विकसित भारत का निर्माण कर सकता है- निभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़कर देश में सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित रहने वाले नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके सरकार में रहने के 12 साल पूरे हो गए।प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी कड़ी में पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड परिषद निभा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं एवं महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुए कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में भारत में सेवा,सुशासन और महिला सशक्तिकरण,गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।निभा देवी ने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री ने महिलाओं को योजनाओं से नहीं लाभार्थी बनाया बल्कि देश में विकास की सबसे बड़ी शक्ति बनाया।बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिला तो प्रधानमंत्री आवास योजना से घरों पर मालिकाना हक और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया।आज ग्रामीण महिलाएं लखपति दीदी बनकर देश की आर्थिक व्यवस्था को नई ताकत दी है।जल जीवन मिशन,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,सुकन्या समृद्धि योजना,भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में देश की सुरक्षा में लगी है।स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण कर मोदी सरकार ने करोड़ों बहनों के जीवन में गरिमा सम्मान और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा जन आंदोलन है। 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह के जरिए ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया गया।बीते 12 वर्षों में महिलाओं में शिक्षा,सम्मान,सुरक्षा आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के नए अवसर मिले।आज हम भारत की मातृशक्ति इंतजार नहीं कर रही है बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है।
वार्ड पार्षद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का अनुशासन, प्रतिबद्धता बड़े लक्ष्य को वास्तविकता में बोलने की क्षमता एक आत्मविश्वासी भारत की मजबूत नींव रखने में अहम भूमिका रही।देश की करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी को केवल प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि “विकसित भारत” के विजन को सरकार करने वाली प्रेरक शक्ति के रूप में देखते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!