पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव के समीप सड़क पर गुरुवार को एक बिना नंबर की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद दिया।युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रैक्टर में ईटा लोड था जो पाकुड़ की और जा रहा था।सेज़ा गाव के समीप तीखा मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे सोम किस्कू नामक युवक को जोरदार धक्का मार दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सामने से धक्का मारा है।जिस कारण युवक सोम किस्कू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रैक्टर चालक ने कुछ दूर आगे जाकर सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर ट्रैक्टर से कूद कर भागने में सफल हुआ। इस मामले को लेकर घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने पहुंच कर वास्तु स्थिति को संभाला और युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया।लेकिन ग्रामीणों ने उचित मुआवजा को लेकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक इस ट्रैक्टर को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस ने ट्रैक्टर की जांच की तो कोई कागजाद नही पाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।






