राजकुमार भगत
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष कुमार क्रांति प्रसाद ने की। न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी न्यायिक पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शामिल हुए।
लोक अदालत के लिए कुल 8 बेंच का गठन किया गया। इनमें 17,573 मामलों का निष्पादन हुआ, जबकि 12 करोड़ 46 लाख 82 हजार 658 रुपए के मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी सहित पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, मध्यस्थ अधिवक्ता, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, बैंक अधिकारी, न्यायालय कर्मी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स और वादी-प्रतिवादी मौजूद रहे।








