Search

May 19, 2026 12:27 am

ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक मौके पर हुई मौत, पुलिस छानबीन में जुटी।

बोरियो,साहिबगंज।बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया केंदुआ मुख्य सड़क पर सोमवार को ट्रैक्टर दूर्घटना में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांझी संथाली पंचायत के खिजुरिया केंदुआ गांव के बीच सोमवार सुबह ट्रैक्टर संख्या जेएच 18जी 2849 में डस्ट लोड कर केंदुआ गाँव जा रहा था।उसी क्रम केंदुआ गाँव समीप ढलान पर ओवरलोड ट्रैक्टर चढ़ नही पाया। जिससे ट्रैक्टर का इंजन उठ गया जिससे ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली के बीच चालक की दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। चालक की पहचान बांझी बाजार निवासी संजय रजवार उम्र(20) वर्ष के रूप में हुई है। इधर पुलिस को घटना कि सूचना मिलते ही एएसआई बीरबल यादव अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के बीच दबे शव को घंटो मशक्कत के बाद निकाला गया जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद चालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!