Search

May 18, 2026 9:22 pm

मंडरो में खनन टास्क फोर्स एवं प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने किया संचालित क्रेसर का निरीक्षण ।



*कार्रवाई के बावजूद भी धड़ल्ले से अवैध तरीके से चिप्स को बिहार भेजा जा रहा है ।*

साहिबगंज/मंडरो:-साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ली एवं बेलभदरी मौजा में संचालित दर्जनों क्रेशर का निरीक्षण जिला खनन टास्क फोर्स एवं प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने किया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को डीएमओ विभूति कुमार, साहिबगंज एसडीओ राहुल जी आनंद , सीओ नरेश कुमार मुंडा ने एनजीटी के निर्देश को पालन कराने के उद्देश्य से निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों ने प्रदूषण बोर्ड के द्वारा जारी निर्देश का पालन हो रहा है या नहीं साथ ही जिस क्रेशर संचालक का सीटीओ की अवधि समाप्त हो गई है वैसे क्रशर संचालक के द्वारा संचालन तो नहीं किया जा रहा है इसका भी सत्यापन किया गया। ‌हालांकि अधिकारियों के पहुंचते ही पत्थर माफिया और क्रशर संचालक में हड़कंप मचने के साथ-साथ मातम छा गया क्षेत्र में जैसे लग रहा था कि कई वर्षों से पत्थर का कारोबार बंद पड़ा है। सूत्र की माने तो टास्क फोर्स के तमाम अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई के बावजूद प्रतिदिन हजारों सीएफटी पत्थर चिप्स की चोरी कर ट्रैक्टर के सहारे बिहार में सप्लाई किया जाता है। और पत्थर चिप्स की ढुलाई बायपास सड़क के रास्ते प्रशासन के नाक के नीचे से होती रहती है।

img 20230215 wa00301382447760776341540

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!