Search

May 18, 2026 9:28 pm

एसबीआई ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन

संवाददाता

बरहरवा (साहिबगंज)
वित्तीय बर्ताव करे आपका बचाओ कार्यक्रम के तहत आरबीआई द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामनगर के तत्वधान में शुक्रबासनी मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में एक दिवसीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं के अलावे स्वयं सहायता समूह एवं सखी मंडल के सदस्यों कि करीब 90 महिलाओं ने भाग लिया| शिविर में उपस्थित महिलाओं को एफएलसी लीड बैंक साहिबगंज के शाखा प्रबंधक मदनलाल झा भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामनगर के शाखा प्रबंधक रघुनंदन बाजपेई ने” वित्तीय बर्ताव करे आपका बचाओ “कार्यक्रम से संबंधित डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के नियमों का पालन करने, एटीएम का पिन नंबर, सिविवि, और ओटीपी, तथा आधार नंबर, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने एवं फोन आने पर किसी को नहीं बताने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी, बताया कि पैसे की सही उपयोग करके ही आप वित्तीय बचाव कर सकते हैं, जो आपका भविष्य में काम आता है |इसलिए आप डिजिटल बैंकिंग सुविधा को अपनाएं ताकि आपका जीवन स्वावलंबी हो सके, इसके अलावा और भी कई बिंदुओं पर शिविर में उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षकों के द्वारा जानकारियां दी गई| इस कार्यक्रम में सखी मंडल के मरियम बीवी, रोजमेरी हांसदा, बेबी देवी, सीएसपी संचालक शाहिद आलम भी उपस्थित थे|

img 20230215 wa0031531345092295297305

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!