राजकुमार भगत
पाकुड़।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर के सभी शिवालयों में शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना की गई। बड़े बूढ़े बच्चे महिलाएं काफी संख्या में सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग पर दूध गंगा जल पंचामृत से भगवान को स्नान कर उन्हें फूल भांग ओम नमः शिवाय लिखा हुआ बेलपत्र धतूरा पुष्प चंदन धूप न्वेध्य आदि से पूजन करते देखे गए।जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे बाजे के साथ संध्या काल में निकाली गई । यहां पाकुड़ शहर के सबसे चर्चित मंदिर दूधनाथ, शिव शीतला मंदिर , बागती पाड़ा,ठाकुरबारी , महाकाल शक्तिपीठ मंदिर ,बाबा बुढ़ा नाथ मंदिर , राजा पड़ा , कूड़ा पाड़ा , स्थित नित्य काली मंदिर आदि में विशेष पूजा अर्चना की गई गाजे-बाजे ढोल ढाक भूत बेताल के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। धर्म जागरण के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत उपाध्यक्ष दुर्गा शर्मा सचिव विश्वनाथ भगत ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है की भगवान शिव की बारात लगभग नगर के सभी क्षेत्रों से गुजरता हुआ है दूधनाथ मंदिर पहुंच गई है। बरात में भूत बेताल के साथ नागर के गणमान्य व्यक्ति एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। रात्रि में भगवान भोलेनाथ की विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत की गई। स्थान विशेष पर भक्त जब शरबत पिलाकर शिव बारात की स्वागत की। मंदिर पहुंचने पर बरात का जोरदार स्वागत किया गया।मंदिर में भंडारा की भी विशेष आयोजन किया गया है। रात्रि मैं शिव पार्वती विवाह संपन्न होगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में सफल में प्रवीण कुमार जैन प्रेम कुमार भगत राज कुमार साह सुनील तोला विजय कुमार सिंह पन्नालाल भगत आदि तन मन के साथ लगे हैं। धरनी पहाड़ पर भी भक्तों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। शहर के तलवा रंगा स्थित महाकाल शक्तिपीठ में नगर की सबसे बड़ी शिवलिंग स्थापित है। पुलिस केंद्र पाकुड़ में भव्य पूजा अर्चना की गई। जहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।









