Search

May 18, 2026 5:50 pm

गोपालपुर में आयोजित खेल के दौरान दर्शकों ने की तोड़फोड़

राहुल

पाकुड़/हिरणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में आदिवासी ईभेन गांवता के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में टीम के खिलाड़ी मैदान में पहुंचने में विलम्ब को लेकर शनिवार शाम को दर्शक आक्रोशित होकर काफी तोड़फोड़ की। जिससे आयोजक कमिटी को काफी नुकसान हुआ। द्वितीय राउंड के मैच में जमशेदपुर टीम व सिजुआ टीम के बीच खेल होना था। जहां सीजुआ टीम के खिलाड़ी मैदान में पहुंच चुके थे , पर जमशेदपुर टीम के खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरा था। जबकि आयोजक कमिटी द्वारा टीम के खिलाड़ियों को जल्द से जल्द मैदान में उतरने का निर्देश माईक से दी जा रही थी। जमशेदपुर के खिलाड़ी मैदान में न उतरने से हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक आक्रोशित हो उठे व तोड़फोड़ शुरू कर दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस द्वारा रोकने का काफी प्रयास किया। पर आक्रोशित दर्शकों ने तोड़फोड़ जारी रखा। आक्रोशित दर्शकों द्वारा मैदान के चारो ओर रहे टीना की घेराबंदी को तोड़ दिया , वहीं मंच को भी क्षति पहुंचाया। क्लब के अध्यक्ष रामजी हसदा ने बताया कि जमशेदपुर टीम के खिलाड़ियों का मैदान में उतरने से 10 से 15 मिनट का विलम्ब हो रहा था , इसी बीच आक्रोशित दर्शकों ने तोड़फोड़ कर काफी क्षति पहुंचाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!