Search

May 18, 2026 5:01 pm

राष्ट्रीय जुट महोत्सव का शुभारंभ आज, सफलता को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता

सतनाम सिंह

20 से 22 फरवरी तक रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में होगा

पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक राष्ट्रीय जुट महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसकी सफलता को लेकर रविवार को सूचना भवन के सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए उपायुक्त वरूण रंजन ने बताया कि सोमवार से शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी एवं जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा राष्ट्रीय जुट महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिला के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है कि राष्ट्रीय जुट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। ग्रामीण विकास मंत्री विभाग आलमगीर आलम के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा जिला के सभी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय जुट महोत्सव कार्यक्रम में 66 स्टॉल लगाये जाएंगे। कृषि प्रदर्शनी मेला हेतु 16 स्टॉल लगाए जाएगा। इसके अतिरिक्त रोजगार मेला के लिए 17 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में देश एवं राज्य के विभिन्न जिलों से कृषक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसे लेकर जुट किसानो में काफी उत्साह है। व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी तत्पर से कार्यरत हैं। यारी पूर्ण हो चुकी है ।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!