Search

May 18, 2026 4:10 pm

डकैती मामले में अभियुक्त की निशानदेही पर कुछ आभूषण की हुई,बरामदगी।

**

*जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी!*

साहिबगंज/तालझारी:-जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के नया टोला महाराजपुर निवासी रोहित कुमार महतो के घर पर बीते 5 फरवरी 22 की संध्या में छह के संख्या में अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें रोहित कुमार की पत्नी सोनम देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर तालझारी थाना कांड संख्या -08/23 धारा-395 घर में घुसकर अलमारी में रखे 38 लाख रुपए के जेवरात एवं 4 लाख 65 हजार रुपऐ डकैती करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसे लेकर तालझारी पुलिस नामजद छह आरोपी को शनिवार को 48 घंटे के लिए रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही थी वही नामजद अभियुक्त शब्बीर अंसारी के निशानदेही पर रविवार को तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रात्रि में ही अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दरमियान घर के पीछे छुपाए गए कुछ आभूषण की बरामदगी की गई।

*वही डकैती मामले में क्या कहते हैं तालझारी थाना प्रभारी।*

तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि रिमांड पर लिए गए छह आरोपी में से एक आरोपी शब्बीर अंसारी के निशानदेही पर पुलिस बल द्वारा छापेमारी कर कुछ आभूषण की बरामदगी की गई है। वही सभी छह आरोपी को रिमांड की अवधि समाप्त होने से पूर्व ही, जेल भेज दिया गया है।

img 20230220 wa00228984412129654807026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!