रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर थाना क्षेत्र के हुलीयापाथर गांव की सिसिलिया हांसदा द्वारा जमीन मापी के दौरान हुई विवाद कै बाद गाली मारपीट करने मामले में महिला ने 5 लोगों के खिलाफ़ प्राथमिकि दर्ज करवाई । दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मुखिया उपमुखिया के देखरेख में पीडब्लूडी रोड़ किनारे जमीन मापी करवा रहे थे इसी दौरान मोजेश टुडू कालिदास टुडू दिनेश मरांडी लखीराम मरांडी थौमस मरांडी गाली गलोज कर कर बाल पकड़ कर लज्जा भंग किया । बीचबचाव करने पहुचे महिला का पति रफाइल मुर्मू को मोजेश टुडू ने लोहे का राॅड से मार कर घायल कर दिया । पुलिस इस मामले में थाना कांड संख्या 36/2023 के तहत सुसःगत धाराओ के साथ उपरोक्त 5 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।





