Search

March 20, 2026 2:34 pm

अवैध रूप से जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप,थाने में शिकायत

उधवा।राधानगर थाना क्षेत्र के साहेबनगर गांव में एक पक्ष के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है।मामले को लेकर सोमवार को थाना क्षेत्र के मियाटोला निवासी मो० साहिल, हुसैन ने राधानगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरे पिता स्व० खोखा शेख के नाम से पैतृक जमीन मौजा- राधानगर दाग नंबर 922 रकवा 1 बीघा 6 कट्टा जिसे निबंधित केवाला के माध्यम से करीब 45 वर्ष पूर्व 1974 में धीरेन दास से खरीदा है। उसी जमीन पर कुछ हिस्से पर एकरामुल शेख,अजहरुदीन शेख,मोसा शेख नशीम शेख सहित अन्य लोगों ने जोर जबरदस्ती दल-बल के साथ हँसुआ लाठी के बल पर मेरी जमीन को कब्जा कर रहा है। जबकि उपरोक्त जमीन पर उसका किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं है। साथ ही आरोप लगाया कि मेरे द्वारा मना करने पर वे सभी लोग मुझे जान से मारने की धमकी देता है।पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर