Search

May 18, 2026 1:21 pm

गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा छेड़खानी करने के आरोप में सात अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज एक गिरफ्तार

संवाददाता यासिर अराफात

पाकुड़। मुफस्सिल थाना अंतर्गत काँकोरबोना ( जाम तला ) गांव के छह अभियुक्त के विरुद्ध गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा छेड़खानी करने के आरोप में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज हुआ है। सभी सात अभियुक्त रहमान शेख पिता सिराजुल इस्लाम, आसरा बीबी पति सिराजुल इस्लाम, बासीर पिता होरेद शेख, मुस्ताक शेख पिता डाबू शेख, अब्दुल शेख, हबिया बीबी, साबिया बीबी के ऊपर मुफस्सिल थाना पुलिस ने धारा 341, 323,504,506,509,34 दर्ज किया है। इन 7 अभियुक्त में से एक अभियुक्त जिसका नाम रहमान शेख है मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 18 फरवरी की है। सातों अभियुक्त के ऊपर वादी राजा शेख पिता सत्तार शेख काँकोरबोना निवासी की लिखित आवेदन पर मामला दर्ज हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!