पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत डुमरशोल फुटबॉल मैदान में जूनियर किसान क्लब डूमरशोल के बैनर तले तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का फाईनल उद्घाटन बुधवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिजय हांसदा ने फुटबॉल किक मारकर किया । यह तीन दिवसीय मैच 16 टीमो के बीच खेला गया । जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता टीम को 50 हजार रुपये , द्वितीय पुरस्कार उप विजेता टीम को 40 हजार रुपये एवं सेमीफाइनल में हारनेवाले टीम को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया । फाईनल मैच शैतान चौक पाकुड़िया टीम एवं मास्टर टीम अभुआ महेशपुर के बीच खेला गया। जिसमें मास्टर टीम अभुआ पेनल्टी शूटआउट में5/3 से विजई रहा। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद विजय हांसदा सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक आदिवासी रितिरिवाज से भव्य स्वागत आयोजकों द्वारा किया गया। इससे पहले सांसद ने टॉस के उपरांत फुटबाल को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया । जिसमें मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक राय , सांसद प्रतिनिधि खुरशेद आलम , जीप अध्यक्ष जुली ख्रीष्ट मनी हेम्ब्रम , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , क्लब के अध्यक्ष बालकिशोर हांसदा , बापी टुडू , सचिव जीतवहन राय , सचिव मंगल सोरेन , कोषाध्यक्ष विश्वजीत सोरेन , शुशील मुर्मू के साथ क्लब के अन्य सदस्य एवं दर्शक उपस्थित थे ।











