राजकुमार भगत
“अवसर दे अपने रक्त को किसी और की रगों में बहने का,
यह लाजवाब तरीका है एक साथ कई रगों में जिंदा रहने का”
पाकुड़। इसी संदेश के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे एवं हिरणपुर इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन साहा ने सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत वृद्ध मातृशक्ति एवं छह वर्षीय बच्ची के लिए रक्तदान कर मानवीय गुण का सम्मान किया है। हिरणपुर इकाई के नगर सह मंत्री विजय कुमार साह एवं केकेएम कॉलेज के उपाध्यक्ष आकाश कुमार दास जी को दोनों के परिजनों ने रक्त नितांत आवश्यकता थी।
सुमित पांडे एवं वृंदावन साह ने बताया कि हमारा रक्त किसी के जीवन के संरक्षण के काम आता है तो इससे बड़ा सौभाग्य का विषय कुछ और नहीं हो सकता। सभी स्वस्थ नागरिकों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र हितों के लिए जितनी सक्रियता के साथ कार्यरत है उतनी ही सक्रियता के साथ समाज में प्रत्येक व्यक्ति की सहायता के लिए हर हमेशा तत्पर है। विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक परिस्थिति में अपने समाज के लोगों के साथ खड़ा है।





