Search

May 18, 2026 12:30 pm

185 शिक्षकों का गैर आवासीय एफ एल एन प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बीआरसी सभागार कक्ष में गुरुवार को चार दिवसीय 185 शिक्षकों का गैर आवासीय एफ एल एन प्रशिक्षण संपन्न हुआ । प्रशिक्षक नागेंद्र कुमार ने बताया कि एफ एल एन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 9 वर्ष आयु वाले बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित स्मरण को मजबूती प्रदान करने हेतु दो प्रकार के तौर तरीके मॉडल गतिविधि से परिचित कराया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग प्रथम से तृतीय तक बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एफ एल एन एवं निपुण भारत का क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक अधिगम का विकास , विद्यालय पूर्व की तैयारी , भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करना है । साथ ही 2026- 27 तक बच्चे जिस स्तर के हैं उस स्तर तक कि सारी पूर्ण जानकारी हो जाना चाहिए । बच्चे के मानसिक विकास को मजबूत करना है । मौके पर प्रशिक्षक मो इबरार आलम , प्रदीप कुमार यादव , उत्पल कुमार एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!