Search

May 18, 2026 11:32 am

सात दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध में सात दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन बुधवार रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई । जिसका उद्घाटन मेला कमेटी अध्यक्ष दीपक साह, कार्तिक पाल, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, तपन मंडल, मिहिर घोस, उज्जवल साहा, मेघनाथ भगत सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ज़िला अंतर्गत सुप्रसिद्ध बंगला कामेडी लोक गायक बादल पाल एवं गायिका कोनिका झोगड़ा ने म्यूजिकल टीम के साथ रात भर मनमोहक गानों की बौछार लगाई एवं कामेडी की भी प्रस्तुति किया। जिसे सुनकर दर्शक लोटपोट हो गए और थिरकते रहें। साथ ही कार्यक्रम में विशेष कलाकार के तौर पर कमर के नीचे से दिव्यांग मिस्टर राज के द्वारा नृत्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का पहली बार आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी और लोग काफी आनंदित हुएं। कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में भक्ति गीतों की भी प्रस्तुति की गई । इधर शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां लगी मेले में भी मनोरंजन की साधन लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और प्रतिदिन संध्या में भारी भीड़ उमड़ रही है । मेले में लगी मीना बाजार , तारामाची,जादू इत्यादि मनोरंजन की साधन का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

img 20230223 wa00736693266385326477070
img 20230223 wa0068179846425131051484
img 20230223 wa00726122320563403657557
img 20230223 wa00705748812272299129648
img 20230223 wa00714289585503506516604
img 20230223 wa00691493581169414976886
img 20230223 wa00743165271469536844203

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!