सतनाम सिंह
पाकुड़ माल पहाड़ी प्यादा पुर पेट्रोल पंप मस्जिद के समीप गुरुवार एक दिवसीय जलसे का हुआ आयोजन । मौके पर कटिहार से आए मौलाना तनवीर आलम ने कहा कुरान को पढ़ने और सुनने से अमन चैन,आपसी प्यार, मोहब्बत और भाईचारगी का माहौल बनेगा। कहा कि अगर जिदगी और आखिरत में सफल होना चाहते हैं तो कुरान की रस्सी को मजबूती से पकड़ लो, क्योंकि हर जगह कुरान तुम्हारी रहनुमाई करेगा। तुम्हें दिग्भ्रमित होने से बचाएगा। देर रात जलसा संपन्न हो गया। जलसा के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की मेले जैसा माहौल दिखा । जलसे को खिताब करने वालों में अन्य मौलाना भी मौजूद थे ।





