Search

May 18, 2026 8:48 am

आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं की मासिक बैठक की गई

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को महिला पर्यवेक्षिका आगाथा हाँसदा, मंदोदरी देवी चित्रलेखा कुमारी की उपस्थिति में प्रखण्ड के सभी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं की मासिक बैठक की गई । बैठक में उपस्थित सभी केंद्रों के आंगनवाड़ी सेविकाओं को आंगनवाड़ी केंद्र को ससमय खोलने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे आंगनवाड़ी केंद्र के आसपास साफ सफाई करने , आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थित कराने एवं ससमय पोषाहार वितरण करने एवं मासिक प्रतिवेदन जमा करने का शख्त निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों आंगनवाड़ी सेविकाऐं उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!