Search

May 18, 2026 3:58 am

राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के समापन पर कबाड़ से जुगाड़ थीम पर होगी प्रदर्शनी आज

संजीव सिंह

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में चल रहे है राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह का मंगलवार 28 फरवरी को समापन होगा । इसकी जानकारी निखिल चंद्र नदी उन्होंने कहा ।28 फरवरी 1928 को भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को
चिह्नित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
उनकी खोज के लिए, सी. वी. रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।इस मौके पर पाकुड़ जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के द्वारा “कबाड़ से जुगाड़” थीम पर आधारित मॉडल्स बनाया जा रहा है जिसे कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को 28 फरवरी प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रदर्शित किया जायेगा तथा छात्रों के बिच विज्ञान आधारित क्विज, सेमीनार, वाद-विवाद एवं अन्य
प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा | इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!