प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
Also Read: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पाकुड़ में प्रगणकों का सघन प्रशिक्षण, पाकुड़िया में पहला चरण सफल।
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सोमवार को लिट्टीपाड़ा थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी संतोष कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।एसडीपीओ ने थाना प्रभारी से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने डायरी लंबित कांड सहित अन्य मामलों की बारिकी से अद्यतन किया एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।वही एसडीपीओ ने नियमित रूप से एन्टी क्राइम वाहन चेंकिग करने, किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। मौके पर एसआई विकास प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।





