Search

March 18, 2026 5:57 pm

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की।



संजीव सिंह

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गई। मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर तत्काल रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। वहीं उपस्थित सभी सचिवों से पंचायत अंतर्गत मनरेगा,15 वें वित्त आयोग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन जमा लिया गया। प्रखंड के अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने ,अभिषरण के तहत शॉक पिट , नाडेफ , रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि अन्य योजनाओं का चयन कर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित एवं सभी अभियंता उपस्थित थे।

img 20230228 wa00605623578877176817758
img 20230228 wa00617395535087098430974

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर