Search

May 18, 2026 12:55 am

ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर जदयू ने किया सड़क जाम

संवाददाता प्रशांत मंडल
लोकेशन /लिट्टीपाड़ा/ पाकुड़



पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जदयू के बैनर तले थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क नवाडीह के समीप पेय जल की मांग करते हुए सैकड़ों महिला व पुरुष ने हड़िया, टीना बर्तन लेकर जाम किया, सड़क जाम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मार्कुस सोरेन के नेतृत्व में किया। सड़क जाम से सड़क की दोनों छोर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राहगीर परेशान दिखे। वही प्रखंड अध्यक्ष मार्कुस सोरेन ने बताया कि इस तपीस भरी गर्मी को देखते प्रखंड क्षेत्र के मुर्गाबनी,गम्हरीया,छोटा पोखरीया,डहरलंगी,जोरडीहा, जागेश्वर,पथरीया सहित दर्जनों गांवों के दौरा के दौरान गांवों में पेयजल की समस्या को लेकर जानकारी प्राप्त हुई थी । प्रखंड के बहुत सारे ऐसे गांव यहां चापानल तो है मगर खराब पड़े हुए हैं ।इसे ठीक करने वाला आज तक कोई नहीं है ।बहुत सारे गांव के ग्रामीण आज भी झरना का दूषित पानी पीने को मजबूर है जिसे पीकर लोग हमेशा बीमार पड़ते हैं।इसको लेकर आज सड़क जाम किया गया। बताया कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र है। मगर इस क्षेत्र के सांसद व विधायक ने आज तक पानी की समस्याओं को निदान नहीं किया ।सभी पार्टी नेता सिर्फ अपने वोट की राजनीति करते हैं ।साथ ही ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के गांव में पानी की समस्या जल्द से जल्द दूर नहीं करेंगे, तो लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी गांव से लोगों दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क पर आकर अनिश्चितकालीन धरना व चक्का जाम होगी। सड़क जाम की खबर सुनते ही थाना से एसआई विकास प्रसाद जाम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने, उसके उपरांत बीपीआरओ केसी दास, पीएचडी कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू पहुंचने के उपरांत जेम्स मुर्मू द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी खराब पड़े चापाकल को दो दिनो के अंदर ठीक कर दिया जाएगा। साथ ही जहां नया चापाकल होगी ,उसकी सूची ग्रामीणों से मांगा गया। उसके उपरांत ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद सड़क जाम मुक्त कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!