Search

May 18, 2026 12:48 am

गाली गलौज मारपीट से आहत चिकित्सकों ने किया कलम बंद

संजीव सिंह

पाकुड़ राज्य भर में चिकित्सकों के साथ और बदसलूकी और मारपीट की घटना से आहत चिकित्सकों ने कलम बंद हड़ताल कर दिया । कलम बंद हड़ताल से चिकित्सा व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं। ओपीडी सेवाएं बंद हैं। अस्पताल के अंदर पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत अन्य सेवाएं भी बंद हैं। आईएमए और झांसा के आह्वान पर डॉक्टरों ने बुधवार कार्य बहिष्कार किया है, इसमें सरकारी और निजी दोनों डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।यह है कार्य बहिष्कार की वज़ह
आंदोलन कर रहे डॉक्टरों का कहना है की झारखंड में डॉक्टर सुरक्षित नहीं है। लगातार डॉक्टरों के साथ बदसलूकी और मारपीट गाली-गलौज व हमले हो रहे हैं।
झारखंड में डॉक्टर लगातार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है । हमारी मांग है कि सरकार डॉक्टर की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें । साथ ही मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करें।
डॉक्टरों के प्रति सरकार का रवैया काफी असंवेदनशील है। जब हम खुद सुरक्षित नहीं रहेंगे तो मरीजों का इलाज कैसे कर पाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!