रानीश्वर(दुमका):प्रखंड के रानीश्वर बाजार के कुछ दुरी पर स्थित झुमरी पुल पर एक बाईक में तीन लोग सवार थे जिसमें से दो की दर्दनाक मौत हो गयी मौके पर पुलिस पहुंचकर दो शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। अन्य एक जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के पास एक मोबाइल मिला है जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि तीनों का नाम क्या है और कहां के रहने वाले हैं । अनुमान लगाया जा रहा है कि रानीश्वर प्रखंड कें महिषबाथान हटिया से तीनों घर वापसी के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर घटना घटा। टक्कर इतना जबरदस्त था की दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।एक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में घायल व्यक्ति को रानीश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।





