Search

May 17, 2026 11:50 pm

रेशम उधोग सह अग्र परियोजना पदाधिकारी के सहायक निदेशक को दी गई विदाई

गोड्डा : सहायक निदेशक रेशम उधोग सह अग्र परियोजना पदाधिकारी गोड्डा अरुण नारायण जयसवाल के अवकाश प्राप्ति पर गोड्डा के पथरा शिल्क उत्पादन केंद्र के सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त कर विदाई ले रहे अरुण नारायण जयसवाल ने भावुक होकर कहा कि सेवा में रिटायरमेंट की प्रक्रिया चलती रहती है। मैं भी उसी की कड़ी हूं, लेकिन उन्होंने अपने कर्मियों से कहा कि हमेशा मस्त होकर रहिए कभी भी खुद को पस्त मत समझिए चाहे जैसी भी परिस्थिति जीवन में आए। उक्त समारोह में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक जगन्नाथ दास, अल्पसंख्यक आयोग के पुर्व सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम, झारक्राफ्ट के सिनियर क्लस्टर मैनेजर अब्दुल कादिर, बुनकर संघ के अध्यक्ष हाजी असगर अली, मनीष कुमार कार्यालय कर्मी इकबाल जुनैद अंसारी, प्रेम, गगन, नीरज, प्रमोद कुमार आदी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!