सतनाम सिंह
रांची झालसा के निर्देशानुसार पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम नालसा के तहत् आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर शनिवार को हीरानंदनपुर पंचायत भवन में महिला से सबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में संकुल संघ के पदाधिकारियों के द्वारा अपनी सफलता की कहानी सभी के समक्ष रखा गया। उक्त कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण साप्ताहिक के रूप में 4 से आगामी 11 मार्च तक मनाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अपने अधिकार और हक के बारे में सभी को कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया मौके पर उपस्थित मोहम्मद फैज आलम के द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है इसी के तहत यह अभियान 1 मार्च से 8 मार्च तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इस वित्तीय वर्ष में अच्छा कार्य करने वाले सखी मंडल तथा ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर लैंगिक समानता को शपथ लेकर सशक्त महिला समृद्धि गांव स्लोगन के साथ जेएसएलपीएस के महिलाओं ने रैली हिरणनंदपुर गांव में निकालकर सभी ग्रामीणों को जागरूक किया ।मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू ,बीपीएम मोहम्मद फैज आलम, हीरानंदनपुर पंचायत के मुखिया निपु सरदार , जेएसएलपीएस के कर्मी सुमित वर्मन यासीन आलम ,बुलबुली मॉल ,आरती कुमारी सबीना यासीन आलम , सारथी कुमारी , पी एल वी उप्पल मंडल नीरज कुमार राउत अजरुल शेख सायेम अली, डालसा कर्मी नंदलाल पाल उपस्थित रहे।









