Search

May 17, 2026 7:05 pm

होली मिलन समारोह का आयोजन कर जिले के पत्रकारों को होली की बधाई दी

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों के साथ भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा के चित्लोफार्म के समीप एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन कर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को होली की बधाई दिया।सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा का यह दुर्भाग्य है कि 40 वर्षों से एक ही परिवार का जनप्रतिनिधि रहते हुए भी समुचित विकास नहीं हो पाया।उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा लिट्टीपाड़ा और राजमहल संसदीय क्षेत्र ही नहीं पूरे झारखंड में सिर्फ लूट मचा के रखा है।
उन्होंने कहा झारखंड धनी राज्य है लेकिन इस पार्टी के वजह से झारखंड के लोग आज गरीब है।
सत्य शिक्षानंद मुर्मू आगामी चुनाव के संबंध में कहा भाजपा वर्तमान समय में मजबूती के साथ उभर रही है, एक-एक आदिवासी से घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है, अब आदिवासी को भी झामुमो के छल- कपट ,सोशन और दोहन को समझ में आ गया है। अगला चुनाव में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों और कार्य कर्ताओं के साथ शिक्षा नंद मुर्मू ने बारी बारी से गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर शिवप्रसाद पहाड़िया, तरुण साहा, कैलाश सिंह, कामेश्वर दास सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230306 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!