अब्दुल अंसारी
महिला जनप्रतिनिधि सम्मान-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड सभागार में आयोजित किया गया जिसमे आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लक्ष्य में रखते हुए महिला विषयक समस्या का निराकरण में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 5 मुखिया जनप्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,थाना प्रभारी, प्रखंड समन्वयक द्वारा महिला समस्या का निराकरण से संबंधित प्रशिक्षण सभी मुखियाओं को दिया गया।








