Search

May 17, 2026 5:18 pm

दमकल पहुंचने से पहले किसानों की फ़सल जलकर खाक, की मुआवजे की मांग



सतनाम सिंह

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड स्थित पोडाबागान ग्राम में सैकड़ों किसानों का खेतों में अचानक आग लगने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलकर खाक हो गई। इससे रामचंद्रपुर, जमशेदपुर पंचायत के स्टोर नगर बेलडांगा निहार पाड़ा,जांबोना, पोडा बागान किसानों को गहरा आघात लगा है।आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि मैं जिला प्रशासन से बात कर मुआवजा दिलाने की कोशिश करूंगा। आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की हे। आगलगी में किसानों लाखों का नुकसान हुआ है । जिलाध्यक्ष आलम ने कहा कि दमकल आने से पहले खेत जलकर राख हो चुका था। किसानों को भारी नुकसान हुआ है । सुखाड़ का मार झेल रहे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है।आजसू पार्टी के 5 सदस्यीय टीम ने किसानों के ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम पाकुड़ जिला प्रशासन से किसानों को मुआवजा राशि की मांग करेंगे जहां तक संभव हो सकेगा उचित मदद दिलाने काम करेंगे।
उक्त दौरे पर जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, युवा नेता अफिफ अमसल, प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, बरहरवा प्रखंड प्रभारी मोसब्बर, जिला प्रवक्ता शकेसादी रहमतुल्ला, प्रखंड कोषाध्यक्ष मोसाराफ, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव प्रणब साहा, पाकुड़ प्रखंड प्रभारी सानू मुखिया, सोफिकुल मौजूद थे।

IMG 20230306 WA0097

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!