Search

April 30, 2026 11:32 pm

हर पात्र का नाम जुड़े, एक भी न छूटे”, विधायक स्टीफन मरांडी ने बूथ स्तर पर तेज की जवाबदेही।

पाकुड़िया: प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे तथा पर्यवेक्षक के रूप में अख्तर आलम उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ स्तर पर समितियों के पुनर्गठन और बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी 18 पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि शीघ्र ही सभी बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति और नई समितियों का गठन कर उसकी रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करें।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गरीब, आदिवासी और मूलवासी समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटने नहीं दिए जाएंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर सतर्कता और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से अधिक जोश और जिम्मेदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं उपासना मरांडी ने बीएलए-2 को प्रशिक्षित कर हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और किसी भी गड़बड़ी पर नजर रखने की जरूरत बताई। बैठक की शुरुआत में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय कुबराज मरांडी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, छोटू भगत, नजरुल इस्लाम, मुनीराम मरांडी, कोलोम मुर्मू, महलईल अंसारी, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, शिबलाल टुडू, जुगुनू हांसदा, अब्दुल बनीज, विश्वजीत दास, लालबाबू अंसारी, मंटू भगत, बिनोद भगत, दिनेश जायसवाल, बाबूराली मरांडी, बुलबुल शेख, तोहिदुल शेख, सुभाषिनी मुर्मू, नेजाम अंसारी, सुमित्रा देवी, नरेश यादव, सिकंदर अली, मुजीबुल रहमान, एनोस मुर्मू, प्रसेंजीत दास सहित अन्य शामिल थे।

img 20260430 wa00296129276784716041314
img 20260430 wa00303051353467935204536

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!