सतनाम सिंह
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में रांची झालसा के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड के घघरजानी गांव में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को सप्ताहिक महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत् कानूनी एवम् महिला को शसक्त बनाने के लिए डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के नुकुमुदीन शेख एवम् सहायक लीगल एड डिफेंस के गंगाराम टुडू द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के नुकुमुदीन शेख ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश महिला को अपने हक का अधिकार, सम्मान , और समाज में मजबूती प्रदान करना है।साथ ही यौन उत्पीडन, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, के आलावे महिला पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में मुख्य धारा से जोड़ना है। साथ ही मौलिक अधिकार, नालसा के योजनाओं एवम् कानून से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी से अवगत करा कर महिला समाज को सशक्त बनाना है।समेत कई अहम कानूनी जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, उत्पल मंडल ,माउकमोल शेख समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपास्थित रहे।







