Search

May 17, 2026 4:30 pm

टीवी मरीजों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मिशनरी ऑफ़ चेरिटी (मिलन आश्रम )शहरपुर मे एन टी ई पी पाकुड़ एवं पीरामल स्वास्थ के यू एस ए आई डी अनामय परियोजना के संयुक्त प्रयास से टी. वी. मरीजों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन हुआ।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आदिम जनजाति एवं आदिम जाति समाज मे टी. वी. बीमारी के प्रसार के क्या कारण है, उसकी पहचान कैसे करें, उसके रोकथाम के क्या उपाय हो सकते है , उसके इलाज के लिए क्या विधि है उसको जानना था। वर्तमान मे मिलन आश्रम मे 13 मरीज जिसमे सभी टी. वी के मरीज है उसके खान पान, रहन सहन की सारी जिम्मेदारी मिलन आश्रम पर है जो बिल्कुल मुफ्त मे दी जाति है। मरीजों के बिल्कुल स्वस्थ होने तक उसके देख रेख मिलन आश्रम के वयवस्थापक द्वारा की जाति है। विभिन्न प्रखंड एवं ग्रामो से उपस्थित टी.वी. से संक्रमित मरीजों ने अपना अनुभव साझा किया। इस कार्यशाला मे पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, लिटिपाड़ा के एस टी एस कलेश्वर टुडू और मिलन आश्रम के व्यवस्थापक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!